April 20, 2025

विधायक राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं से रैली सफल बनाने का आहवान कर सौंपी जिम्मेदारियां

0
854110
Spread the love

फरीदाबाद। सेक्टर 12 में 27 अक्टूबर को होने जा रही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जन उत्थान रैली को लेकर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

अपने भतौला निवास पर कार्यकर्ताओं संग चर्चा कर उनसे रैली को सफल बनाने का आहवान किया। नागर ने कहा कि 27 अक्टूबर को हमारे फरीदाबाद के सेक्टर 12 में देश के गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। जिनके स्वागत को हमें भव्य बनाना है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचें, इसके लिए उन्हें प्रेरित करना है। अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को जिम्मेदारियां देकर रैली को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के गृहमंत्री अमित शाह की रैली को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे इसके लिए हर कार्यकर्ता अपना भरसक प्रयत्न कर रहा है।

विधायक नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारें अंत्योदय के मंत्र पर काम करती हैं। जिसका सीधा सा अर्थ है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और देश के विकास में उसकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके लिए जरूरी है कि सरकार की योजनाओं को हम जनता तक पहुंचाने का काम करें। नागर ने कहा कि ऐेसे में जब केंद्रीय गृहमंत्री स्वयं ही हमारे जिले में आ रहे हैं तो हमें अधिक से अधिक लोगों को उनके साथ संवाद करवाना है। जहां अमित शाह सरकार के निर्णयों और कार्रवाइयों के बारे में जनता को संबोधित करेंगे। नागर ने कहा कि हमें गर्व है कि हमें शाह जैसे गृहमंत्री मिले हैं जो तमाम देशी-विदेशी ताकतों के मंसूबों को धराशायी करते हैं। उनके नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल बहुत ऊंचा है। आज देश में पहले के मुकाबले बहुत शांति है। जो लोग कहते थे हमें मत छेडऩा, खून की नदियां बह जाएंगी, वह चूं नहीं कर रहे हैं और भाजपा की सरकारें देश हितैषी निर्णय करने में जुटी हैं। विधायक नागर ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं और उनसे रैली को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, तिगांव मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, लाल मिश्रा, हरीचंद सरपंच, विक्रम प्रताप सिंह, धर्म प्रकाश नागर, सुरेंद्र बिधूड़ी, ग्रेटर फरीदाबाद आरडब्ल्यूए फैडरेशन के प्रधान निर्मल कुलश्रेष्ठ सहित अनेक पार्षद, सरपंच, ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *