April 20, 2025

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में नई शिक्षा नीति 2020 पर होगा राष्ट्रीय सेमिनार

0
9632589632333
Spread the love

Faridabad News : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में 26 नवम्बर, 2022 को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का विषय ’’उच्चतर शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में चुनौतियों एवं अवसर’’ रखा गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में पद्मश्री अवार्डी एवं एन.सी.ई.आर.टी. के पूर्व निर्देशक श्री जी.एस. राजपूत जी विशिष्ट रुप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ मुख्य अतिथि केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा, महेन्द्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार जी एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय, उतराखण्ड के प्रो. बी.एस. राजपूत पूर्व कुलपति, भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमन्त्री मोदी जी के विज़न ’आत्मनिर्भर भारत’ पर विशिष्ट रुप से पूर्व मेजर जनरल राजन कोचर जी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस सेमिनार में एन.ई.पी. 2020 से जुड़े विभिन्न विषयों एम.ई.ई.एस., मूकस, आई.डी.पी., सी.बी.सी.एस. और वोकेंशनल कोर्सज पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बड़े-बड़े बुद्विजीवियों के द्वारा महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव सांझा किये जायेंगें। इस सेमिनार में भारत के प्रत्येक कोने से शिक्षण संस्थाओं से जुड़े प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहेंगें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *