April 20, 2025

4200 के नकली नोटों सहित महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

0
192
Spread the love

Gohana News : गांव जागसी की एक महिला द्वारा गोहाना शहर में करियाना और कपड़े की दुकानों पर नकली नोट चलाने का मामला सामने आया है। करियाना दुकानदार ने नोटों को पहचान लिया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला से करीब 4200 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार गांव जागसी निवासी सुदेश पत्नी वीरेंद्र अपनी बेटी व बहू के साथ गत दोपहर को शहर में सामान खरीदने के लिए पहुंची। सुनीता पहले कपड़े की दुकान पर पहुंची और वहां से करीब 2700 रुपए के कपड़े खरीदे। महिला कपड़े का भुगतान करके मेन बाजार स्थित रामनाथ सोमनाथ करियाना स्टोर पर पहुंची।

सुदेश ने 700 रुपए का सामान लिया और दुकानदार रमन को नकली नोट थमा दिए। दुकानदार ने नोट नकली होने की बात कही तो महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दुकानदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के पास से नकली नोट बरामद किए। बताया गया है कि महिला से जो नोट बरामद किए गए हैं वह रंगीन फोटोस्टेट करवाए हुए हैं। पुलिस ने दुकानदार रमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुदेश तर्क दे रही है कि कई दिन पहले उसने भैंस बेची थी और उसके पैसे आए थे। उसे पता नहीं था कि नोट नकली हैं या असली।

डी.एस.पी. राजीव देशवाल ने बताया कि दुकानदार रमन की शिकायत पर शहर थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला के पास से कुछ नोट भी बरामद हुए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *