April 22, 2025

ब्राह्मण सभा ने ‘अश्वत्थामा’ का रोल करने वाले हेमंत बिरजे को किया सम्मानित

0
16
Spread the love

Faridabad News : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने महाभारत में ‘अश्वत्थामा’ का रोल अदा करने वाले हेमंत बिरजे को सम्मानित किया। हेमंत बिरजे पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली के ओल्ड फरीदाबाद स्थित निवास पर आए हुए थे। वे नई दिल्ली में फिल्म ‘पुलिस’ की शूटिंग के दौरान यहां पर पधारे, जहां ब्राह्मण सभा ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि हेमंत बिरजे ने अपने जीवन में कई हिट फिल्में टारजन, वीराना, तहलका, आज के अंगारे दी हैं, जिनमें उनका अभिनय शानदार रहा है। मगर उन्होंने सबसे ज्यादा पहचान महाभारत सीरियल में जो ‘अश्वस्थामा’ का रोल किया था, उससे बनाई है। उन्होंने दमदार अभिनय की प्रस्तुति दी थी। महाभारत में उनके द्वारा किए गए रोल एवं उनके व्यक्तित्व को लेकर आज अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा ने उनको अपने निवास स्थान पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के सदस्य एल आर शर्मा मैनेजर, पं. ललित बघौला, ललित पाराशर, पं. शिवकुमार, बंटी भारद्वाज, पं. रमन, पं. मांगे, पं. ठाकुरदत्त, पं. दीपक, पं. गोपाल, पं. प्रहलाद आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *