April 21, 2025

महिला सशक्तिकरण के ऊपर सशक्त महिला सशक्त भारत कार्यक्रम

0
55446698529951
Spread the love

फरीदाबाद : स्त्री शक्ति पहला समिति द्वारा संचालित सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से दयालपुर गांव में स्थित केंद्र में एक कार्यक्रम सशक्त महिला सशक्त भारत। जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को कैसे सुधार किया जाए। इस विषय पर कार्यक्रम का आयोजन सावित्री कमल लेने बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में स्त्री शक्ति पहला समिति संस्था की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिनसिनवार ने की उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बेटियों से कहा कि 21वीं सदी आपकी सदी होगी और यह सदी महिलाओं को समर्पित होगी और सभी महिलाएं मिलकर इस देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे रही हैं और ग्रामीण अंचल की महिलाओं को बेटियों को और शिक्षित होने की जरूरत है उनका रोजगारपरख कार्यक्रमों के माध्यम से सशक्त करने का बीड़ा सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर ने उठा रखा है और संस्था द्वारा संचालित केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना उनके रोजगार का कार्यक्रम आयोजित करना और उनकी राजनीतिक सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना यह संस्था के प्रमुख कार्य हैं। इस अवसर पर दयालपुर गांव में स्थित सरकारी स्कूल की अध्यापिका प्रियंका ने भी महिलाओ को सशक्त बनने के अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश सशक्त हो पाएगा। इस अवसर पर अन्य महिलाओ ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोनिया, हिमांशी, लीला, कमला आदि।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *